 |
शुरूआत में राष्ट्रीय फिल्म संग्रहालय का फिल्म संग्रह भारत के फिल्म एवं दूरदर्शन संस्थान के कामचलाऊ फिल्म परिसर में संग्रहित किया गया था । 1994 में स्वयं के भवन के उद्घाटन के पश्चात राष्ट्रीय फिल्म संग्रहालय के स्वयं के वाल्ट्स हैं जो परिरक्षण मानकों के अनुसार बनाए गए हैं । फिल्मों का संग्रहण 15 डिग्री सें. के नियंत्रित वातावरण तापमान व 50 प्रतिशत सापेक्ष आद्रता में किया जाता है जो श्वेत-श्याम फिल्मों के परिरक्षण हेतु आदर्श स्थितियां हैं । भविष्य में, संग्रहालय रंगीन फिल्मों के संग्रहण हेतु अतिरिक्त वॉल्ट्स बनाएगा जिन्हें अधिक ठंडी व अधिक सूखी स्थितियों की आवश्यकता होती है । |