NFAI - LOGO
NFAI - LOGO

arc

arc emblem
 
राष्ट्रीय फिल्म संग्रहालय
 
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय
भारत सरकार

arc arc
English Version
हमारे बारे में
फिल्म संस्कृति का प्रसार
प्रपत्र
परिशिष्टियां

फिल्म संस्कृति का प्रसार

फिल्‍म समालोचन/रसग्रहण पाठ्यक्रम

तकरीबन तीन दशकों से राष्‍ट्रीय फिल्‍म संग्रहालय, भारतीय फिल्‍म तथा दूरदर्शन संस्‍थान के सहयोग से चार सप्‍ताहों की अवधि का एक वार्षिक फिल्‍म समालोचन/रसग्रहण पाठ्यक्रम आयोजित करता आ रहा है । पूरे भारत के विभिन्‍न व्‍यवसायों वाले प्रतिभागियों को सर्वश्रेष्‍ठ भारतीय और विश्‍व सिनेमा से परिचित करवाया जाता है । पढ़ाए जाने वाले मुख्‍य विषयों में फिल्‍म माध्‍यम के बुनियादी तत्‍व, सिनेमा एक कला के रूप में, फिल्‍म इतिहास, फिल्‍म सिद्धांत व सिनेमा का अन्‍य कलाओं से संबंध आते हैं ।

राष्‍ट्रीय फिल्‍म संग्रहालय इसी प्रकार के लघु पाठ्यक्रम देश के अन्‍य विभिन्‍न केंद्रों पर फिल्‍म संगठनों, शैक्षणिक संस्‍थाओं व विविध सांस्‍कृतिक संगठनों के सहयोग से आयोजित करता है ।

पुणे में आयोजित फिल्‍म समालोचन/रसग्रहण का वार्षिक ग्रीष्‍मकालीन पाठ्यक्रम शैक्षणिक संस्‍थाओं में फिल्‍म अध्‍ययन से जुड़ी गतिविधियों का परिचय करवाने में रुचि रखने वाले शिक्षकों की आवश्‍यकताओं को ध्‍यान में रखकर बनाया गया है किंतु यह फिल्‍म संगठन आयोजकों, फिल्‍म आलोचकों, पत्रकारों, फिल्‍म शोधकारों, फिल्‍मों से जुड़े सरकारी कार्मिकों व फिल्‍म अध्‍ययन में रुचि रखने वाले अन्‍य लोगों के लिए भी उपयोगी है ।

पाठ्यक्रम में फिल्‍म की कला व इतिहास का सैद्धांतिक व व्‍यवहारिक अध्‍ययन एवं सिनेमा का कला व संप्रेषण के एक माध्‍यम के रूप में विकास शामिल है । आलोचनात्‍मक समीक्षा व अध्‍ययन हेतु भारतीय व अंतर्राष्‍ट्रीय फिल्‍म क्‍लासिक्‍स का उपयोग किया जाएगा ।
1. 

शिक्षा का माध्‍यम अंग्रेजी होगा ।    

2.

आवेदक की आयु 18 वर्ष पूर्ण होनी चाहिए ।

3.

चयन की सुनिश्चितता होने के बाद ही रुपए 6000/- का पाठ्यक्रम शुल्‍क धनादेश द्वारा प्रशासनिक अधिकारी, राष्‍ट्रीय फिल्‍म संग्रहालय, पुणे के नाम पर भरा जाना चाहिए । एक बार भरा गया शुल्‍क वापस नहीं किया जाएगा ।

4.

जिन्‍हें आवश्‍यकता हो उन्‍हें छात्रावास की सुविधा स्‍वैच्छिक राष्‍ट्रीय फिल्‍म संग्रहालय द्वारा उपलब्‍ध करवाई जाएगी ।
छात्रावास शुल्‍क--- रुपए 2500/- + रुपए 500/- सेवा प्रभार, कुल रुपए 3000/- लेखा अधिकारी, भारतीय फिल्‍म एवं टेलीविजन संस्थान, पुणे-4 के नाम पर केवल धनादेश द्वारा ।
जमा --- केवल धनादेश द्वारा रुपए 500/- लेखा अधिकारी, भारतीय फिल्‍म एवं टेलीविजन संस्‍थान, पुणे-4 के नाम पर ।
जमा केवल धनादेश द्वारा रुपए 300/- लेखा अधिकारी, भारतीय फिल्‍म एवं टेलीविजन संस्‍थान, पुणे-4 के नाम पर ।

 

निर्धारित प्रोफार्मा में भरे गए आवेदन, प्रशासनिक अधिकारी, राष्‍ट्रीय फिल्‍म संग्रहालय, पुणे को शुल्‍क के रुप में देय रुपए 200/- (रुपए दो सौ मात्र) के क्रास्‍ड डिमांड ड्राफ्ट के साथ दिए जाएं ।
निदेशक,
राष्‍ट्रीय फिल्‍म संग्रहालय,
लॉ कॉलेज रोड, पुणे-411 004

कृपया ध्‍यान दें: अंतिम तिथि के बाद प्राप्‍त व निर्धारित प्रोफार्मा में न भरे गए आवेदन अस्‍वीकृत किए जा सकते हैं । आवेदकों को सलाह दी जाती है कि उनके आवेदन स्‍पीड पोस्‍ट अथवा कुरियर सेवा से भेजना उनके हित में रहेगा ।

 आवेदन पत्र डाउनलोड करें

घटनाएं
खोज